*!! मृतक का उम्र !!*
* ♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️* *!! मृतक का उम्र !!* ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ एक बार एक आदमी किसी गाँव के पास से गुजर रहा था। उस रास्ते में श्मशान भूमि थी, उसने श्मशान भूमि में पत्थरों के ऊपर मरने वाले की उम्र लिखी हुई देखी 5 वर्ष, 8 वर्ष, 10 वर्ष और 20 वर्ष। उस आदमी ने सोचा कि इस गांव में सभी की मृत्यु अल्प आयु में ही हो जाती है। वह आदमी गांव में गया तो गांव वालों ने उस आदमी की बहुत सेवा सत्कार किया। वह आदमी कुछ दिन उस गांव में ठहरने के बाद वहां से जाने के लिए तैयार हुआ और गांव वालों को बताया कि मैं कल जा रहा हूँ। उसकी बात सुनकर गांव वाले बहुत दुखी हुए और कहने लगे हमारे से कोई गलती हुई है तो बताओ लेकिन आप यहाँ से न जाओ, आप इसी गाँव में रुक जाओ। वह आदमी कहने लगा कि इस गांव में, मैं और अधिक नहीं रह सकता, क्योंकि इस गांव में इंसान की अल्प आयु में ही मृत्यु हो जाती है। उसकी बात सुनकर गांव वाले हँसने लगे और बोले देखो- हमारे बीच में भी कोई 60 वर्ष, 70 वर्ष औऱ 85 वर्ष का भी है। तो उस आदमी ने पूछा कि श्मशान भूमि के पत्थरों पर लिखी मृतक की...