बड़ा सत्य स्वयं को जीवित रखना-
बड़ा सत्य स्वयं को जीवित रखना-
—————————————
जीवन का बड़ा सच मृत्यु नहीं है , बड़ा सच है खुद को जीवित रखना, और उन सब को जीवन दान देना जो आप से उम्मीद रखते हैं, मृत्यु अटल है वो कभी टल नहीं सकती जो होना है वो तो होगा ही , जीवन की असली सच्चाई है जीवित रहना और खुद को खुश रखना..!
अगर आप खुश नहीं है आप की वजह से लोग खुश नहीं हैं तो आप जीवित में भी मृत है , मरता केवल शरीर है आत्मा कभी नहीं मरती वो तो आपके कर्म के अनुसार कहीं भी जीवित होगी , इसलिए ये मत सोचो कि एक दिन मरना है बल्कि हर दिन ये सोचो कि मुझे कल भी जीवित रहना है ।
जीवन का एक बड़ा उद्देश्य बनाए रखें , आप को आज खुश रहना है कल भी खुश रहना है , आपकी वजह से किसी को दु:ख नहीं पहुंचे ये प्रयास निरंतर करना है ।
आप खुश हैं तो निश्चित ईश्वर का वास आप में है , खुद को प्यार करो , और श्री राम की छवि को ह्रदय में रखो ।🙏
Comments
Post a Comment