पानी बचाइए..!*

*सभी के लिए,निवेदन/ आह्वान*

मुंबई , गुजरात , राजस्थान, मध्य प्रदेश और भारत के विभिन्न राज्य में अक्टूबर महीना 2026 से ही, पानी की कमी का भयानक संकट आ गया है!
अभी तो गर्मी आनी बाकी है! जरा शांत दिमाग से उंगलियों पर गिनिए और कैलेंडर का यह हिसाब देखिए:
 - 1) अक्टूबर (बरसात खत्म होते ही सूखा!)
 - 2) नवंबर (ठंड की शुरुआत, पर डैम में पानी नहीं)
 - 3) दिसंबर (गुलाबी ठंड, पर चिंता के बादल)
 - 4) जनवरी 2027 (नए साल की शुरुआत टंचाई से)
 - 5) फरवरी (कुओं का जलस्तर नीचे)
 - 6) मार्च (गर्मी की तपन और पानी की कमी का झटका)
 - 7) अप्रैल (झुलसा देने वाली गर्मी और टैंकर का इंतजार)
 - 8) मई (पानी की एक-एक बूंद के लिए जीवन-मरण का संघर्ष!)
लगातार 8 महीने... यानी पूरे 240 दिन!
सोचिए, ये आने वाले आठ महीने हम कैसे निकालेंगे? आठ महीने कोई छोटा-मोटा समय नहीं है।
और दिमाग से एक सबसे बड़ा भ्रम निकाल दीजिए— "सूखा सिर्फ किसानों का विषय है, हमारा क्या लेना-देना?"

*💡 (पानी बचाने के फंडे )*

*1. 'आधा गिलास' वाला मेहमाननवाजी फंडा:*
हमारे यहाँ घर में मेहमान आता है तो हम आदर-सत्कार के तौर पर लोटा भर या बड़ा फुल गिलास पानी देते हैं। मेहमान उसमें से दो घूंट पीता है और बचा हुआ पौना गिलास पानी सीधा बेसिन में डाल दिया जाता है।
 - फंडा: आज से घर आए हर व्यक्ति को शुरू में आधा ही गिलास पानी दीजिए। विनम्रता से कहिए, "पानी बहुत कीमती है, और चाहिए हो तो जरूर बताइए।" मेहमान भी खुश और हजारों लीटर पानी बर्बाद होने से बचेगा!

*2. 'एक बाल्टी' चैलेंज (शॉवर को हमेशा के लिए गोली मारिए!):*
शॉवर के नीचे खड़े होकर मस्त गाने गाते हुए नहाते समय कितने सौ लीटर पानी बह जाता है, इसका हमें अंदाज ही नहीं आता।
 - फंडा: अगले आठ महीने शॉवर पूरी तरह बंद! सिर्फ एक बाल्टी और एक लोटा। एक आदमी के नहाने पर रोज कम से कम 30 से 40 लीटर पानी बचेगा। घर में 4 लोग हों तो रोज 150 लीटर पानी की सीधी बचत!

*3. RO के पानी का 'रिवर्स' मास्टरस्ट्रोक:*
हमारे घर का वॉटर प्यूरिफायर (RO) 1 लीटर पीने का पानी साफ करने के लिए लगभग 3 लीटर वेस्ट पानी बाहर फेंक देता है। हम वो पानी पाइप से सीधा बेसिन में छोड़ देते हैं।
 - फंडा: उस वेस्ट पानी के पाइप को एक बड़े कैन में या बाल्टी में डाल दीजिए। वो पानी बिल्कुल भी गंदा नहीं होता! वो पानी फर्श (पोछा) पोंछने के लिए, बर्तन धोने के लिए, कपड़े धोने के लिए या टॉयलेट के फ्लश के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.. सही है ना!

*4. 'बेसिन लीकेज' और शेविंग-ब्रश कट:*
सुबह ब्रश करते समय या दाढ़ी बनाते समय नल को धड़ाधड़ चालू रखने की कई लोगों को आदत होती है।
 - फंडा: शेविंग करते समय एक मग में पानी लीजिए। ब्रश करते समय दांत घिसने तक नल पूरी तरह बंद रखिए, सिर्फ मुंह धोने के समय ही नल चालू कीजिए। इस एक छोटी आदत से परिवार का रोज 50 लीटर पानी बचाने की कोशिश करते हैं।

*5. 'गाड़ी धोना बंद, सिर्फ ड्राई क्लीनिंग चालू!':*
सुबह उठकर पाइप लगाकर धड़ाधड़ पानी से गाड़ी धोना मतलब मौजूदा हालात में पानी का खून करने जैसा है।
 - फंडा: गाड़ी / अपने वाहन धोने के लिए पाइप का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दीजिए! हफ्ते में एक या दो बार एक छोटी बाल्टी में पानी लेकर गीले कपड़े से अपने वाहन पोंछ लीजिए। हमारी गाड़ी थोड़ी कम चमकेगी तो भी चलेगा भाई, पर प्रकृति और हमारा भविष्य जरूर चमक उठेगा।

*6. 'सब्जी-चावल' वॉटर बैंक:*
घर में माँ, पत्नी या बहन सब्जी धोती है, चावल-दाल धोती है, वो पानी हम सीधा बेसिन के नाले में छोड़ देते हैं।
 - फंडा: रसोई में सब्जी और अनाज धोया हुआ पानी एक अलग बर्तन में जमा करके वो पौष्टिक पानी छत पर या गैलरी में गमलों के पौधों में डालिए। पौधों को प्राकृतिक खाद-पानी मिलेगा और हमारा नल का अनमोल पानी बचेगा!

*7. 'बूंद-बूंद' लीकेज पर सर्जिकल स्ट्राइक:*
हमारे घर या बिल्डिंग के नल से अगर 'टिप-टिप' पानी टपक रहा हो, तो हम "अरे जाने दो, बूंद ही तो टपक रही है" कहकर अनदेखा कर देते हैं।
 - फंडा: वो एक-एक बूंद 24 घंटे में पूरी 20 लीटर की बाल्टी भर देती है! आज ही प्लंबर को बुलाकर घर की सारी लीकेज बंद करवाइए। प्लंबर मिलने तक उस नल के नीचे कोई बर्तन रखकर, वो जमा हुआ पानी इस्तेमाल में लाइए।

*8. फ्लश टैंक में 'एक लीटर की बोतल' फंडा:*
हम एक बार फ्लश करते हैं तो टैंक से सीधा 8 से 10 लीटर पानी बह जाता है।
 - फंडा: प्लास्टिक की 1 लीटर की बोतल में पानी या रेत भरिए, उसका ढक्कन कसकर बंद कीजिए और वो बोतल अपने फ्लश टैंक के अंदर रख दीजिए। इससे हर बार फ्लश करते समय 1 लीटर पानी कम इस्तेमाल होगा और टैंक का काम भी हो जाएगा!

मित्रों, प्रकृति ने हमें इस बार समय से पहले ही कड़ा इशारा दे दिया है। अभी भी हमारे पास समय है। ये बचे हुए बारिश के दिन और आने वाले आठ महीने अगर हम संयम और समझदारी से पानी का इस्तेमाल करेंगे, तभी हम इस संकट से सही-सलामत बाहर निकल पाएंगे।

*आखिरी कड़ा मंत्र:*
*"आज अगर पानी की हर बूंद संभाल कर इस्तेमाल नहीं की, तो कल पछतावे के आंसू बहाने के लिए भी आंखों में पानी नहीं बचेगा!"*

*पानी बचाइए..!*

Comments

Popular posts from this blog

Changing Self Vs Changing Scene?????

See Good in Others

Imagine To Innovate