सुकून❤️
कौन किसका , इंतजार करता
सफर जिंदगी का चलते रहता।।
,
माया मोह के लताओं लिपटा
कांटों से विधा उलझा रहता ।।
भावनाओं के समुद्र गोते लगाता
खारे सपने में डूबा भ्रम पलता ।।
कोहरे घिरा खुशी गम में डूबता
परिंदा आसमां की ऊंचाई नापता।।
मुसाफिर रुको, पराई पीर भी सुनो
सुकून ढूंढो , जिंदगी सुहाना लगता।।
बी कुमार
Comments
Post a Comment