रिटायरमेंट का असली मज़ा* !
*रिटायरमेंट का असली मज़ा* !
घर पर रहते हुए कुछ साल हो गए हैं और अब पता चला है कि... 😜
☆ हमारे गैस चूल्हे के बड़े बर्नर में 106 छेद हैं और छोटे वाले में 86 !
☆ एक मैरीगोल्ड बिस्कुट में 22 छेद होते हैं !
☆ अगर पंखे को 5 नंबर की स्पीड पर बंद कर दें, तो उसे पूरी तरह रुकने में 1 मिनट 12 सेकंड लगते हैं !
☆ मच्छर मारने वाले इलेक्ट्रिक रैकेट में कुल 485 खाने होते हैं !
☆ माचिस की डिब्बी में 47 तीलियाँ निकलती हैं, जबकि डिब्बी पर 50 लिखी होती हैं ! गिनकर देखा है भाई ! 😂
☆ बालाजी वेफर्स के ₹5 वाले पैकेट में 14 वेफर्स होते हैं और ₹10 वाले में 24 ! इसलिए हमेशा ₹5 वाले दो पैकेट खरीदना ज्यादा फायदेमंद है ! 😜
आगे की नई खोजों से आपको अवगत कराता रहूँगा!
दोस्तों, आप भी अपनी-अपनी खोज और अनुभव साझा कर सकते हैं!
आखिर रिटायरमेंट का मतलब सिर्फ आराम करना थोड़े ही है... अब उन चीज़ों को जानने का समय है, जिन पर नौकरी के दौरान कभी ध्यान ही नहीं गया! 🤣
ज़िंदगी का असली आनंद भी शायद इन्हीं छोटी-छोटी बातों में छिपा है!
😉😜🤪🤗🥰👍🏻.
Comments
Post a Comment