प्रिय तुम रामचरितमानस जरूर पढ़ना।।.....*.

*प्रिय तुम रामचरितमानस जरूर पढ़ना।।.....*.

जीवन के अनुबंधों की,
तिलांजलि संबंधों की,
टूटे मन के तारो की,
फिर से नई कड़ी गढ़ना,
*प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।*

बेटी का धर्म निभाने को,
पत्नी का मर्म सिखाने को,
भाई का प्रेम बताने को,
हर चौपाई दोहा सुनना,
*प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।*

लक्ष्मण से सेवा त्याग सीखना,
श्री भरत से राज विराग सीखना,
प्रभु का सबसे अनुराग सीखना,
फिर माता सीता को गुनना,
*प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।*

केवट की भक्ति भरी गगरी,
फल मीठे बेर लिए शबरी,
है धन्य अयोध्या की नगरी,
अवसादों में जब घिरना,
*प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।*

न्याय नीति पर राम अड़े,
संग सखा वीर हनुमान खड़े,
पशु-पक्षी तक हैं युद्ध लड़े,
धन्य हुआ उनका तरना,
*प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।*

जो राम नाम रघुराई  है,
जीवन की मूल दवाई है,
हर महामंत्र चौपाई है,
सियाराम नाम जपते रहना,
*प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।*

जगती में मूल तत्व क्या है?
राम नाम का महत्व क्या है?
संघर्ष में राम रामत्व क्या है?
संकट में जब तुम फंसना,
*प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।*

हर समाधान मिल जाता है,
कोई प्रश्न ठहर नहीं  पाता है,
बस राम ही राम सुहाता है
श्री राम है वाणी का गहना,
*प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।*

💐🌹 💐🌹

🌷🌷🪴🪴🌷🌷🪴🪴🌷🌷

*जीवन वो गुलाब है,जिसे नकारात्मक दृष्टि से देखें तो उसमें काँटे बहुत हैं।मगर सकारात्मक दृष्टि से देखें तो,सौन्दर्य की भी कोई कमी नहीं है।*

             *शुभ प्रभात*
              *राम राम जी*
🙏🙏🙏🙏🌹🌹🙏🙏🙏🙏

Comments

Popular posts from this blog

Children And Animals

Science of Namaste 🙏

Changing Self Vs Changing Scene?????