कुछ मशहूर डायलाग---

पुरानी हिन्दी फिल्मों के कुछ मशहूर डायलाग---

1. बेटा, हाथ मुंह धो ले , तब तक मैं खाना लगाती हूं।
2:मैंने इंजेक्शन दे दिया है , कल सुबह तक इन्हें होश आ जाएगा ।
3. अगले 24घंटे नाजुक हैं , भगवान से प्रार्थना करिए ।
4. ये तो खुशी के आंसू हैं बेटा ।
5.ये लो ब्लैंक चेक , अपनी कीमत लिख लो और मेरी बेटी को भूल जाओ ।
6. मीट माई सन विक्की, आज ही विलायत से पढ़ाई पूरी करके लौटा है ।
7.एहसान कैसा मांजी , यह तो मेरा फर्ज था ।
8.मैं उस लड़की का गरूर तोड़ कर रहूंगा ।
9. यह अदालत जज्बातों से नहीं सबूतों से चलती है ।
10.मेरे फाजिल दोस्त अदालत का कीमती वक्त जाया कर रहे हैं मी लार्ड।
11..ड्राईवर , उस गाड़ी का पीछा करो ।
12.मैं इधर से गुजर रहा था सोचा आपसे मिलता चलूं ।
13. इनसे मिलिए शहर के जाने माने बिजनेसमैन ।
.14.सारे सबूतों और गवाहों के बयानों के मद्देनजर अदालत इस नतीजे पर पहुंची है कि....
15. मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं ।
16. पता नहीं यह किसका पाप है....
17आप इन्हें सही समय पर ले आए हैं अगर थोड़ी देर और हो जाती तो इनका बचना मुश्किल था।
18. हमने तुम्हें चारों तरफ से घेर लिया है खुद को चुपचाप पुलिस के हवाले कर दो।
19 .मैंने तुम्हारे लिए गाजर का हलवा बनाया है ।
20 .अरे कन्या को बुलाइए मुहूर्त का वक्त निकला जा रहा है ।
21. आज खुश तो बहुत होगे भगवान.।
22. हे भगवान ये देखने से पहले मैं मर क्यों नहीं गयी।

🤣🤣🙂🙂👍🏻👍🏻

Comments

Popular posts from this blog

Changing Self Vs Changing Scene?????

See Good in Others

Imagine To Innovate