सनातन गड़ी

12:00 बजने के स्थान पर आदित्य लिखा हुआ है, जिसका अर्थ यह है- सूर्य 12 प्रकार के होते हैं।

1:00 बजने के स्थान पर ब्रह्म् लिखा हुआ है, इसका अर्थ यह है- ब्रह्म् (ईश्वर) एक ही होता है। यानी एको ब्रह्म् द्वितीयो नास्ति।

2:00 बजने की स्थान पर अश्विन और लिखा हुआ है, जिसका तात्पर्य यह है कि अश्विनी कुमार दो हैं। एक- नासत्य और दूसरे- दस्त्र।

3:00 बजने के स्थान पर त्रिगुण: लिखा हुआ है, जिसका तात्पर्य है कि गुण तीन प्रकार के हैं- सतोगुण, रजोगुण, तमोगुण।

4:00 बजने के स्थान पर चतुर्वेद लिखा हुआ है, जिसका तात्पर्य है कि वेद चार होते हैं- ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद।

5:00 बजने के स्थान पर पंचप्राणा लिखा हुआ है, जिसका तात्पर्य है कि प्राण पाँच प्रकार के होते हैं- प्राण, अपान, व्यान, उदान और समान।

6:00 बजने के स्थान पर षड्र्स लिखा हुआ है, इसका तात्पर्य है कि रस छ: प्रकार के होते हैं- मधुर, अम्ल, लवण, कटु, तिक्त और कषाय।

7:00 बजे के स्थान पर सप्तॢष लिखा हुआ है, इसका तात्पर्य है कि सप्त यानी सात ऋषि हुए हैं- वशिष्ठ, कश्यप, अत्रि, जमदग्नि, गौतम, विश्वामित्र और भारद्वाज।

8:00 बजने के स्थान पर अष्ट सिद्धियाँ लिखा हुआ है। इसका तात्पर्य है कि सिद्धियाँ आठ प्रकार की होती हैं- अणिमा, महिमा, लघिमा, गरिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, इशित्व और वशित्व।

9:00 बजने के स्थान पर नव द्रव्याणि अभियान लिखा हुआ है। इसका तात्पर्य है कि निधियाँ नौ प्रकार की होती हैं- पद्य निधि, महापद्य निधि, नील निधि, मुकुंद निधि, नंद निधि, मकर निधि, कच्छप निधि, शंख निधि और खर्व या मिश्र निधि।

10:00 बजने के स्थान पर दश दिश: लिखा हुआ है। इसका तात्पर्य है कि दिशाएँ 10 होती हैं- पूर्व, आग्नेय, दक्षिण, नैऋत्य, पश्चिम, वायव्य, उत्तर, ईशान, ऊध्र्व और अधो।

11:00 बजने के स्थान पर रुद्रा लिखा हुआ है। इसका तात्पर्य है कि रुद्र 11 प्रकार के हुए हैं- कपाली, ङ्क्षपगल, भीम, विरुपाक्ष, विलोहित, शास्ता, अजपाद, अहिर्बुध्न्य, शम्भु, चण्ड, और भव।

Comments

Popular posts from this blog

❤Love your Heart❤

Secret Mantra For Happiness

The Story of Four Trees