Posts

जियो दिल से

Image
यह मैंने नहीं लिखा है लेकिन मुझे पसंद आया इसलिए आगे बढ़ा रहा हूं। मैं, जितने साल जी चुका हूँ, उससे अब कम साल मुझे जीना है। यह समझ आने के बाद मुझमें ये परिवर्तन आये है : १. किसी प्रियजन की विदाई से अब मैं निराश होकर रोना छोड़ चुका हूँ ।रोता हूं लेकिन बस रोना ही रोना इसे नियंत्रित कर चुका हूं  क्योंकि आज नहीं तो कल मेरी बारी है। २. इसी प्रकार,अगर मेरी विदाई अचानक हो जाती है, तो मेरे बाद लोगों का क्या होगा, मेरी संपत्ति का क्या होगा ।इन बातों की चिंता अब मुझे नहीं होती। ३. सामने वाले व्यक्ति के पैसे, पावर और पोजीशन से अब मैं डरता नहीं हूँ। ४. खुद के लिए सबसे अधिक समय निकालता हूँ।  दुनिया मेरे कंधों पर नहीं टिकी है यह मैं ‌जान व मान चुका हूं । मेरे बिना कुछ भी नहीं रुकने वाला  है। ५. छोटे व्यापारियों और फेरी वालों के साथ मोल-भाव करना बंद कर दिया है। कभी-कभी जान कर भी अनजान बन जाता हूं व थोड़ा ठगे जाने का ग़म नहीं होता । ६. कबाड़ उठाने वालों को फटी या खाली तेल की डिब्बी ,कबाड़ फ्री में दे देता हूँ, जब उनके चेहरे पर लाखों मिलने की खुशी देखता हूँ तो खुश हो जाता हूँ। ...

खुद की कमियों को ढूँढे़..

Image
  *🌷 खुद की कमियों को ढूँढे़..* कबूतर के एक जोड़े ने अपने लिए घोंसला बनाया परंतु जब कबूतर जोड़ें उस घोंसले में रहते हैं तो अजीब बदबू आती रहती थी। उन्होंने उस घोंसले को छोड़ कर दूसरी जगह एक नया घोंसला बनाया, मगर स्थिति वैसी ही थी; बदबू ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा! परेशान होकर उन्होंने वह मोहल्ला ही छोड़ दिया और नए मोहल्ले में घोंसला बनाया। घोंसले के लिए साफ सुथरे तिनके जोड़ें, मगर यह क्या! इस घोंसले में भी वहीं, उसी तरह की बदबू आती रहती थी। थक हार कर उन्होंने अपने एक बुजुर्ग चतुर कबूतर से सलाह लेने की ठानी और उनके पास जाकर तमाम वाकया बताया। चतुर कबूतर उनके घोंसले में गया, आसपास घुमा फिरा और फिर बोला, घोंसला बदलने से यह बदबू नहीं जाएगी। बदबू घोंसले में नहीं, तुम्हारे अपने शरीर से आ रही है। खुले में तुम्हें अपनी बदबू महसूस नहीं होती, मगर घोंसले में घुसते ही तुम्हें यह महसूस होती है और तुम समझते हो कि बदबू घोंसले से आ रही है, अब जरा अपने आप को साफ करो। *शिक्षा:-* पूरी दुनिया से खामियां निकालने और बदबू ढूंढने के बजाय हम अपने भीतर की खामियों (कमजोरियों) और अपवित्रता रूपी (विक...

Laugh at this* :😂😂😂🤣🤣🤣

Image
* Laugh at this* :😂😂😂🤣🤣🤣 An Indian Doctor can't find a job in a Hospital in US so he opens a clinic and puts a sign outside 'GET TREATMENT FOR $20 - IF NOT CURED GET BACK $100 An American lawyer thinks this is a great opportunity to earn $100 and goes to the clinic... Lawyer :  "I have lost my sense of taste" Indian doctor :  "Nurse, bring medicine from box no. 22 and put 3 drops in patient's mouth" Lawyer :  "Ugh..this is kerosene" Indian doctor :  "Congrats, your sense of taste is restored. Give me $20"😂😂😂 The annoyed lawyer goes back after a few days to recover his money... Lawyer :  "I have lost my memory. I cannot remember anything" Indian doctor :  "Nurse, bring medicine from box no. 22 and put 3 drops in his mouth" Lawyer (annoyed) :  "This is kerosene. You gave this to me last time for restoring my taste" Indian doctor : "Congrats. You got your memory back. Give me $20...

ज़िंदगी को उत्सव बनाइये,

Image
।। ज़िंदगी को उत्सव बनाइये, मृत्यु महोत्सव हो जाएगी ।। बचपन में लगता है पढ़-लिख लूँ तो फलाँ नौकरी या व्यापार कर लूँगा। उसमें सफल हो गया तो बंगला, कार ले लूँगा। बंगला, कार आ जाएगा तो...ऐसे हज़ार नए सपने, हजारों नई उम्मीदें! 'चचा गालिब कहते हैं हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख्वाहिश पे दम निकले; बहुत निकले मेरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले।' मुट्ठी से फिसलती रेत की तरह वक़्त निकलता चला जाता है। पता ही नहीं चलता है और ज़िन्दगी की पारी ख़त्म हो जाती है। हम ज़िंदगी को तीन भागों में बाँटें तो बीस साल की उम्र तक हमारे पास एनर्जी तो होती है पर समय और पैसा नहीं होता। बीस साल से साठ साल तक की उम्र में एनर्जी भी रहती है पैसा भी पर समय नहीं रहता है। साठ साल के बाद पैसा भी रहता है, समय भी रहता है पर एनर्जी नहीं रहती। जिन्दगी जीने का सही फार्मूला यही है। कि 20 से 60 तक व्यक्ति के पास पैसे और एनर्जी तो हैं ही। टाइम मैनेजमेंट कर के कुछ अतिरिक्त समय चुराकर निकाल लिया जाए और ज़िन्दगी का आनंद भी लिया जाए। एक ज़रूरी काम और! 20 से 60 के बीच खान-पान और व्यायाम से शरीर को इतना फिट बना लेना चा...

भगवान् अपने हो जाते हैं"

.                   "भगवान् अपने हो जाते हैं"           महाभारत में एक बड़ी सुन्दर कथा आती है। संजय वन से लौटकर दुर्योधनादि कौरवों से पाण्डवों का सन्देश बताते हुए एक अंतरंग प्रेम की बात सुनाते हैं।            धृतराष्ट्र के पास बैठकर संजय कहते हैं कि 'महाराज ! कौरवों की विजय नहीं होगी। मैंने एक दृश्य देखा है और उसे देखकर मेरे मन में यह निश्चय हो गया है कि दुर्योधन हारेंगे।'            संजय ने आगे कहा 'महाराज !' श्रीकृष्ण ने मुझ पर बड़ी कृपा की कि मैं संदेश सुनाने के लिये उनके महल के उस अन्त:पुर में जा सका जहाँ अभिमन्यु, नकुल, सहदेव और प्रद्युम्न भी नहीं जा सकते। अपने पैरों की अंगुलियों को देखता, डरता हुआ मैं जब महल के अन्त:पुर में पहुँचा तो वहाँ की झाँकी देखकर दंग हो गया।            वहाँ एक सुन्दर आसन है जिस पर श्रीकृष्ण पैर फैलाये बैठे हैं। सामने पैर नीचे किये अर्जुन बैठे हैं और अर्जुन की गोद में श्रीकृष्ण के दोनों पैर हैं। ...