श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ🙏

🌹🌹🌹🌹🌹*कृष्ण उठत, कृष्ण चलत, कृष्ण शाम-भोर है।*
*कृष्ण बुद्धि, कृष्ण चित्त, कृष्ण मन विभोर है॥*
*कृष्ण रात्रि, कृष्ण दिवस, कृष्ण स्वप्न-शयन है।*
*कृष्ण काल, कृष्ण कला, कृष्ण मास-अयन है॥*
*कृष्ण शब्द, कृष्ण अर्थ, कृष्ण ही परमार्थ है।*
*कृष्ण कर्म, कृष्ण भाग्य, कृष्ण ही पुरुषार्थ है॥*
*कृष्ण स्नेह, कृष्ण राग, कृष्ण ही अनुराग है।*
*कृष्ण कली, कृष्ण कुसुम, कृष्ण ही पराग है॥*
*कृष्ण भोग, कृष्ण त्याग, कृष्ण तत्व-ज्ञान है।*
*कृष्ण भक्ति, कृष्ण प्रेम, कृष्ण ही विज्ञान है॥*
*कृष्ण स्वर्ग, कृष्ण मोक्ष, कृष्ण परम साध्य है।*
*कृष्ण जीव,कृष्ण ब्रह्म, कृष्ण ही आराध्य है !!*

 *श्री कृष्ण जन्म की हार्दिक शुभकामनाएं*
🕉️🚩🕉️🙏

🪷🦚 *श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ* 🦚🪷

कान्हा की बाँसुरी में
वन की मधुर पुकार थी,
यमुना की लहरों में
जीवन की झंकार थी...!

गिरिराज उठाकर कान्हा ने
यह संदेश सुनाया था—
प्रकृति हमारी माता है,
संरक्षण इसका सिखाया था...!

वृक्ष रहें तो साँस रहे,
नदियाँ रहें तो जीवन,
धरती का हर कण कहता—
प्रकृति ही है पावन धन...!

आओ कान्हा के पथ पर चलें,
धरती का श्रृंगार करें।
प्रकृति-प्रेम को धर्म बनाकर
भव्य एवं समृद्ध भारत का निर्माण करें।

🌿🦚 *भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी* के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🦚🌿

 *जय श्री कृष्ण!*🚩

 *सुरेश चंद्रवंशी* 
 🙏*कुरावर*🙏

*माखन -चोर नन्द -किशोर , बाँधी जिसने प्रीत की डोर , हरे कृष्णा हरे मुरारी , पूजती जिन्हें दुनिया सारी , आओ उनके गुण गायें , सब मिलके जन्माष्टमी मनाएँ।*

*आप सभी को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएं।*

*।।🚩जय श्री राधे राधे 🚩।।*

Comments

Popular posts from this blog

Changing Self Vs Changing Scene?????

See Good in Others

Imagine To Innovate