जीवन बहुत मूल्यवान🙏

*यदि आपके सर पर छत है, दो वक्त का रुचिकर भोजन आप कर पा रहें। आपका स्वास्थ्य बिल्कुल सही सलामत है, और ईश्वर से प्रार्थना में मांगने के लिये आपके पास भौतिक सुखों के अलावा कुछ नहीं है, तो यकीन मानिए आप जीवन के चंद सौभाग्यशाली लोगों में से हैं।*

*जीवन बहुत खूबसूरत है। इसे महसूस कीजिये। पंछियों की चहचहाहट में,  फूलों के रंगों में...ढलती शाम में या आधे से चाँद में। किसी की मुस्कराहट में...किसी छोटे बच्चे की शैतानी में तो किसी पुरानी फ़िल्म के गीतों से याद आए किसी किस्से में।*

*सुबह की ठंडी हवाओं में, किसी के इंतज़ार में, किसी की आवाज़ में तो कभी किसी की नाराजगी में। कुछ जादुई शब्दों में...कुछ प्यारी सी तारीफों में। सुबह की पहली चाय में...किसी पेड़ की छांव में।*

*यह सब महसूस कर सकें तो दुनिया बहुत खूबसूरत है। और जीवन बहुत मूल्यवान।* 

*बाकी तो...आल इज वेल!!*🌹

Comments

Popular posts from this blog

Changing Self Vs Changing Scene?????

See Good in Others

Imagine To Innovate