आज का सन्देश.......
*सब कुछ ठीक होने की उम्मीद में इंसान कितना कुछ सह लेता है। जिनका समय अनुकूल होगा, वो उग ही आयेंगे आप चाहे जितने जतन कर लो, प्रकृति खुद देती है। बहुत कुछ इकट्ठा करना पड़ता है जीवन में खुशी के लिए, ऐसा हम लोग कहते हैं।*
*हकीकत में बहुत कुछ छोड़ना पड़ता है खुशी के लिए, ऐसा अनुभव कहता है। कुछ रिश्ते बातों से नहीं, एहसास से जीते है, जिसके एहसास सच्चे होते हैं, उसे कभी समझाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। हालात और निर्णय का संबंध गहरा होता है, बहुत से हालात निर्णय के कारण होते हैं और बहुत से* *निर्णय-हालात के कारण लिये जाते हैं।*
*बहुत तेज दिमाग चाहिये गलतियां निकालने के लिए, लेकिन एक सुंदर दिल होना चाहिए गलतियां कबूल करने के लिए। मन की संतुष्टी के लिए अच्छे काम करते रहना चाहिए लोग चाहें तारीफ करें न करें। कमियां तो लोग भगवान में भी तलाशते रहते हैं।*
🪷🙏🚩
Comments
Post a Comment