मित्रता दिवस की सुंदर लेख❤️

*मैं कभी इस बात से इत्तेफ़ाक नहीं रख पाया कि दोस्त हमेशा हम-उम्र ही होने चाहिए । ऐसा करना अपने आप को एक दायरे में कैद कर लेना है।* *अपनी विचारो को संकीर्ण कर लेना है !*
*यह सही है कि हम-उम्रों के विचार, आदतें, शौक, फैशन* *सेंस , चुनैतियाँ, सुख दुख लगभग एक जैसे होते हैं क्योंकि हम सब जीवन के एक ही पड़ाव पर हैं।* 

*मेरे कुछ अच्छे दोस्त मुझसे 7-8 साल साल छोटे हैं और कुछ दोस्त 10-15 या उससे भी ज्यादा बड़े। और मुझे इन सबके साथ जीवन को एक अलग नज़रिए से देखने का अवसर मिलता है। जो विज़न उनके पास है वो हमारे पास नहीं ,जो हमारे पास है वो उनके पास नहीं। अलग उम्र वालों की दोस्ती दोनों को समृद्ध करती है।* 

*छोटे दोस्त टेक्निकली ज्यादा साउंड हैं ! प्रॉब्लम्स को एकदम अलहदा तरह से देखते हैं और सॉल्व करते हैं। जिन बातों पर हम बहुत स्ट्रेस लेते हैं! उनके लिए वो कोई मायने नहीं रखतीं। या फिर यू कहू कि हमारी उदासियों, बेचैनियों का सुकून हैं वो बच्चे* ❣️😘

*उनके साथ हम दुनिया को अपने अंदर के  टीन ऐज  व्यक्तित्व की आंख से देख पाते हैं। उनसे बातें करना उत्साह से भर देता है। और हम कभी अपनी कॉलेज लाइफ, तो कभी अपनी स्कूल लाइफ, तो कभी कभी पहली नज़र वाले प्यार में खो जाते हैं !  हमारे दिल का एक हिस्सा उनके सानिध्य से हमेशा जवान औऱ ऊर्जावान बना रहता है।* 

*और बड़े दोस्तों के साथ भी जीवन जैसे सुलझ ही जाता है।  उनके जीवन अनुभव, उनकी परिपक्व सोच, ज़िन्दगी को आगे कैसे स्मूथली करना हैं! ज़िन्दगी के वो मोड़ जब हम ख़ुद को बिखरा हुआ महसूस करते हैं तो बड़े उसे कैसे समेट कर सहज कर देते हैं! ये सब करना उन्हें हमारा न केवल अच्छा दोस्त बल्कि गाइडनर भी बना देते हैं। क्योंकि परिवार की  जिम्मेदारी मेरे ऊपर इस उम्र में रही है इसलिए बड़े दोस्त मेरे लिए किसी वैद्य जैसे रहे है !*

*मैं किसी बात को ले कर परेशान होता हूँ और जब बड़े उम्र के दोस्त से बात करता हूं  तो --- वो अपनी जिंदगी के ऐसे अनुभव साझा करते है कि मैं इस वक्त मेंटली स्ट्रॉन्ग तो जरूर हो जाता हूँ ! बाकी मौज मस्ती ,गपाष्टिका करते समय समय सब उम्र से परे जाकर धमाल करते हैं।* 

*मैं बहुत लकी और खुश हूं कि हर उम्र के बेहतरीन लोग मेरे दोस्त हैं और हम सब मिलकर अपनी यात्रा को मज़ेदार और सार्थक बना रहे हैं।* 

*फिर कहता हूँ कि दस साल से लेकर 90 साल तक के दोस्त होने चाहिए हमारे पास। अगर हैं तो सहेजो ! नहीं हैं तो बनाओ।*🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

Changing Self Vs Changing Scene?????

See Good in Others

Imagine To Innovate