आज का विचार 🙏
.
*🦚आज का विचार 🦚*
. *🌸२४.०७.२०२६🌸*
*बुराई ही जीवन के विध्वंस का मूल है। किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनीति पूर्वक किए जाने वाले प्रयास ही जीवन में बुराइयों का प्रवेश कराते हैं।*
*बुराई वो तलवार है, जो एक फल की चाह में पूरे वृक्ष को ही काट डालती है।*
*बुराई जीतकर भी सदैव अंत में हार जाती है और अच्छाई आज हारती हुई दिखाई देने पर भी अंत में विजय अवश्य प्राप्त करती है।*
*संयम एवं सदाचार का आश्रय ही किसी के जीवन में अच्छाई का प्रवेश कराके उसकी विजय सुनिश्चित करते हैं।*
*अच्छाई एक शांत नदी की तरह होती है, जो न केवल प्यास बुझाती है अपितु जीवन के सृजन में मूल तत्व की भूमिका का निर्वाह भी करती है।*
*निश्चित ही जीवन में अच्छाई होगी तो वह एक दिन सृजन का रूप अवश्य ले लेगी।*
*अच्छाई ही वो सीढ़ी है जो आपको किसी के हृदय तक पहुँचा देती है। अच्छाई में जीवन जीना, सच्चाई में जीवन जीना ही है… !*
. *निर्णय आपका*
. 👏
. *◆●स्वयं विचार करें●◆*
. *🔸
*🌸मन सच्चा ❤️विचार अच्छा🌹
बाकी सब प्रभु की इच्छा🙏
Comments
Post a Comment