अनूठी है जूते की महिमा 👞👞

अनूठी है जूते की  
         महिमा    
         👞👞

किसी ने उनसे पूछा भाई जी, *“क्या हुआ ?”*
वे बोले “जूते ने काट लिया।”
हम हैरान रह गए… अरे! *क्या जूता भी काटता है ?*
😳
एक दिन उन्हें जूते में तेल लगाते देखा,तो पूछा...
*“अब क्या हुआ?”*
वे बोले “जूता चूं-चूं करता है।”
*वाह! मतलब जूता बोलता भी है!*
 😄
फिर एक दिन किसी के बारे में कहते सुना ,
“वो तो बस जूतों का यार है।”
*तब समझ आया कि जूते दोस्ती भी निभाते हैं।*
😆
कल चाचा जी बेटे को डांट रहे थे 
“तू तो जूते खाए बिना मानेगा नहीं!”
*तब पता चला कि जूते खाए भी जाते हैं!* 
😄
होली पर देखा कि एक मूर्ख को गधे पर बैठाकर गले में जूतों की माला पहनाई गई।
*तब समझ आया कि जूते "सम्मान" देने के काम भी आते हैं!* 
😂
फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को “गोल्डन बूट” दिया जाता है।
*वाह! पुरस्कार में भी सोने का जूता!*
 🧐
किसी ने बताया कि विदेशी फ़िल्म और टीवी जगत में भी श्रेष्ठ कलाकारों को “गोल्डन बूट अवॉर्ड” दिया जाता है।
*अब समझ नहीं आया कि सम्मान अभिनेता का हो रहा है या जूते का!* 
🤪
जब किसी को मिर्गी का दौरा पड़ता है, तो लोग कहते हैं ...
“जूता सुंघाओ!”
*तब ज्ञान मिला कि जूता औषधि भी है!* 
😅
शादी में दूल्हे की सालियाँ उसके जूते चुरा लेती हैं, और वापस करने के बदले पैसे मांगती हैं।
*ओह! मतलब जूते का अपहरण भी होता है!* 
😝
फिल्मी गीत भी बना 
“मेरा जूता है जापानी…”
अर्थात....
 *जूते की नागरिकता भी होती है!*
🥸
तो दोस्तों,अब तक हमने जाना कि...
*जूता काटता है*
*जूता बोलता है*
*जूता दोस्ती निभाता है*
*जूता खाया जाता है*
*जूता सम्मान दिलाता है*
*जूता औषधि है*
*जूते का अपहरण होता है*
*और उसकी नागरिकता भी होती है!*
😎
फिर.... पंडित जी ने बताया कि "जब भगवान श्रीरामजी वनवास गए थे, 
तब भ्राता भरतजी ने उनकी *खड़ाऊँ सिंहासन पर रखकर राजकाज चलाया।*"
अर्थात ......,*जूता "राजा" भी बन सकता है, और यदि भगवान का हो तो "पूजनीय" भी।*
🤔
जीवन का महत्वपूर्ण संदेश--
एक साधारण “जूता” भी परस्थितियों के अनुसार विभिन्न स्थिति पाता है। चांदी के जूता का कमाल तो सभी देखते भी हैं. 
तो ज़रा सोचिए ,
🤨
*मनुष्य की "संगति", "व्यवहार" और "आचरण" उसके जीवन को कितना ऊँचा उठा सकते हैं???*
हाँ,एक बात और…
जूता हमेशा अपने जोड़ीदार के साथ ही रहता है।
एक टूट जाए,खो जाए तो दूसरा भी बेकार हो जाता है।
😩
दुनियाँ में शायद *जूता* ही ऐसा है जिसकी जोड़ी अभिन्न होती है ,चलते भी साथ हैं, रुकते भी साथ हैं।☹️

Comments

Popular posts from this blog

Changing Self Vs Changing Scene?????

Children And Animals

See Good in Others