दादा-दादी और नाना-नानी कौन होते हैं?

दादा-दादी और नाना-नानी कौन होते हैं?

एक छोटी बच्ची ने निबंध लिखा है कि —

😘 दादा-दादी और नाना-नानी एक स्त्री और एक पुरुष होते हैं, जिनके अपने छोटे बच्चे नहीं होते।

😘 उन्हें दूसरों के बच्चे भी बहुत पसंद होते हैं।

😘 वे बाहर रहते हैं। जब वे आते हैं तो हमें उन्हें लेने जाना पड़ता है और फिर स्टेशन या एयरपोर्ट छोड़ने भी जाना पड़ता है।

😘 वे हमेशा बुज़ुर्ग होते हैं।

😘 उन्हें बाहर का बना हुआ खाना पसंद नहीं होता।

😘 जब वे हमें घूमने ले जाते हैं तो हमेशा धीरे-धीरे चलते हैं।

😘 वे हमेशा हमें महापुरुषों की बातें सुनाते हैं।

😘 वे किसी को बुरे शब्द नहीं कहते।

😘 आमतौर पर वे सुबह चाय या कॉफी पीते हैं।

😘 वे चश्मा पहनते हैं।

😘 वे ब्रश करने के लिए अपने दाँत निकाल सकते हैं।

😄 नानी और दादी हमेशा मम्मी से भी ज़्यादा स्वादिष्ट खाना बनाती हैं।

😘 दादा और नाना हमें ऐसी कहानियाँ सुनाते हैं जो हैरी पॉटर से भी अच्छी होती हैं।

😘 दादा-दादी और नाना-नानी मम्मी-पापा की तरह लड़ते नहीं हैं।

🤭 हर किसी को कोशिश करनी चाहिए कि उसके पास दादा-दादी या नाना-नानी हों।

😘 वे हमारे साथ प्रार्थना करते हैं और हमें प्यार करते हैं।

😘 दादाजी और नानाजी दुनिया के सबसे समझदार इंसान होते हैं।

लेकिन वे थोड़ा भूलक्कड़ भी होते हैं। वे अपना चश्मा रखकर भी भूल जाते हैं!

अगर संभव हो तो यह संदेश अन्य दादा-दादी और नाना-नानी को भेजें।
यह उनका मन खुश कर देगा। 🙏🏻

Comments

Popular posts from this blog

Children And Animals

Changing Self Vs Changing Scene?????

Science of Namaste 🙏