सूर्य तिलक दर्शन🙏


अयोध्या: राम नवमी का पर्व अयोध्या के 5 हजार मंदिरों में 27 मार्च को मनाया जाएगा, जिसमें राम मंदिर में राम लला के जन्म पर दिन 12 बजे हाईटेक व्यवस्था से उनके माथे पर सूर्य तिलक कार्यक्रम देश-विदेश में आकर्षण का केंद्र रहेगा। जिसकी तैयारी तकनीकी टीम कर रही है। प्रभु राम के जन्म पर जन्मोत्सव की तैयारी सुबह से ही विविध अनुष्ठानों के साथ शुरू हो जाएगी। प्रभु रामलला को दुग्ध, दही, शहद और सरयू जल से स्नान करवा कर कीमती आभूषणों व पोशाक धारण करवाया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा रहेगा।

अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के अनुसार, सुबह 6:30 बजे से अनुष्ठान शुरू होकर 11:00 बजे तक चलेंगे। इस दिन कपाट बंद नहीं किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें। दोपहर 12:00 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सूर्य की किरणों से रामलला के मस्तक पर “सूर्य तिलक” का दिव्य दृश्य दिखाई देगा। पूरे आयोजन का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के जरिए किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के लोग भी दर्शन कर सकें।
🙏🙏🙏

Comments

Popular posts from this blog

Children And Animals

Science of Namaste 🙏

Changing Self Vs Changing Scene?????