महाकवि नीरज की शानदार पंक्तियां*

*महाकवि नीरज की शानदार पंक्तियां*

करें जब पाँव खुद नर्तन, 
समझ लेना कि होली है
हिलोरें ले रहा हो मन, 
समझ लेना कि होली है।

किसी को याद करते ही, 
अगर बजते सुनाई दें 
कहीं घुँघरू कहीं कंगन, 
समझ लेना कि होली है।

कभी खोलो अचानक आप,
अपने घर का दरवाजा 
खड़े देहरी पे हों साजन, 
समझ लेना कि होली है।

तरसती जिसके हों दीदार
तक को आपकी आंखें
उसे छूने का आये क्षण, 
समझ लेना कि होली है।

हमारी ज़िन्दगी यूँ तो 
है इक काँटों भरा जंगल
अगर लगने लगे मधुबन, 
समझ लेना कि होली है।

बुलाये जब तुझे वो 
गीत गाकर ताल ढफली की
जिसे माना किये दुश्मन, 
समझ लेना कि होली है।

अगर महसूस हो तुमको, 
कभी जब सांस लो
हवाओं में घुला चन्दन, 
समझ लेना कि होली है।

*पारम्परिक रंगोत्सव होली पर्व*  
*की हार्दिक शुभकामनाएँ*
👏👏👏👏👏👏👏

Comments

Popular posts from this blog

Children And Animals

Science of Namaste 🙏

Changing Self Vs Changing Scene?????