छत्रपति संभाजी महाराज (जयंती) _🙏

*छत्रपति संभाजी महाराज (जयंती) _*
 *( १४.०५.१६५७ - ११.०५.१६८९ )*

*आज यानी १४ मई २०२५ को छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती है।*

*संभाजी महाराज मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। इसके अलावा उनका खुद का दमदार व्यक्तित्व है। संभाजी महाराज वीर और साहसी योद्धा होने के साथ ही धार्मिक सहिष्णुता और विद्वता के प्रतीक भी हैं।*

*महज १५ वर्ष की उम्र में संभाजी महाराज को १३ भाषाओं का ज्ञान था। वह एक विद्वान लेखक और कवि भी थे। मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति संभाजी ने औरंगजेब की विशाल सेना से लड़ते हुए कई वर्षों तक मराठा भूमि की रक्षा की। जब औरंगजेब ने उन्हें बंदी बनाकर इस्लाम कबूल करने का आदेश दिया तो संभाजी महाराज ने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें क्रूरता से शहीद कर दिया गया। संभाजी के व्यक्तित्व से शिक्षा लेकर नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी* *चाहिए।*

*छत्रपति संभाजी महाराज की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन 🙏*

*राजेश नारायण श्रीवास्तव (एड.)*

Comments

Popular posts from this blog

Science of Namaste 🙏

Children And Animals

The Valley of the Planets