प्रश्नोत्तर

*हमारे ब्राह्मण परिवारों के हर बच्चे को मालूम होनी चाहिए ऐसी जानकारी:-*
1:- परशुराम जी के माता पिता का नाम बताइए?
उत्तर:- रेणुका और जमदग्नि।

2:- परशुरामजी ने पृथ्वी को कितनी बार आततायी  विहीन कर दिया था?
उत्तर:- इक्कीस बार।

3:- भगवान् परशुराम जी की गति किसके समान बताई गई है?
उत्तर:- मन और वायु के समान।

4:- परशुराम जी के गुरु कौन थे?
उत्तर:- शंकर भगवान्।

5:-परशुरामजी के प्रमुख शिष्यों के नाम बताएं।
उत्तर:- भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य, दानवीर कर्ण।

6:- परशुरामजी का अवतार कौन से युग में हुआ था?
उत्तर:- त्रेता युग में।

7:- परशुराम जी किसके अवतार थे तथा कौन से अवतार थे?
उत्तर:- भगवान विष्णु के छठे अवतार थे।

8:- परशुराम जी के पिता सप्तर्षियों के मंडल में कौन से ऋषि हुए?
उत्तर:- सातवें ऋषि

9:- कैलाश पर्वत पर परशुराम जी का किसके साथ युद्ध हुआ और उसका क्या परिणाम रहा?
उत्तर:- गणेश जी के साथ और उस युद्ध के परिणामस्वरूप गणेश जी का एक दांत टूट गया और वो एकदंत कहलाये।

10:- परशुराम जी किसके वंशज  थे?
उत्तर:- ब्रह्मा जी के मानस पुत्र भृगु ऋषि के वंशज।

11:- परशुराम जी ने किस राजा का वध किया?
उत्तर:- कार्तवीर्यार्जुन/सहस्त्रबाहु।

12:- परशुरामजी के दादा जी और दादी जी का नाम बताइए?
उत्तर:- सत्यवती और ऋचीक मुनि।

13:- भागवत महापुराण के अनुसार आज भी परशुराम जी कौन से पर्वत पर निवास कर रहे हैं?
उत्तर:- महेन्द्र पर्वत पर।

14:- पृथ्वी पर कौनसे वंश का अन्त करने के लिए स्वयं भगवान् ने परशुराम के रूप में अंशावतार ग्रहण किया था?

उत्तर:- हैहयवंश का।

15:-  बाल्यावस्था में परशुराम जी ने भगवान्  की तपस्या कौनसे स्थान पर की थी?
उत्तर:- परम पवित्र चक्रतीर्थ।

16:- परशुरामजी का सहस्त्रबाहु से युद्ध  किस स्थल पर हुआ था?
उत्तर:- नर्मदाजी के तट पर।

17:- शंकरजी ने परशुरामजी को कौनसा दुर्लभ मंत्र दिया था?
उत्तर:- त्रेलोक्य विजय कवच।

18 :- परशुरामजी की माता ने किस प्रकार देह त्याग की?
उत्तर:- ऋषि जमदग्नि की हत्या के पश्चात् शोकमग्न होकर सती हो गई।

19:- जमदग्नि ऋषि की सन्तान में परशुरामजी का कौनसा स्थान था?

उत्तर:- परशुरामजी सबसे छोटे पुत्र थे।

20:- ब्रह्मा जी की कौन सी पीढ़ी में परशुरामजी अवतरित हुए?
उत्तर:- पाॅंचवी पीढ़ी में (ब्रह्मा जी के भृगु ऋषि, भृगु ऋषि के ऋचिक, ऋचिक के जमदग्नि, जमदग्नि के परशुरामजी)।

21:- मत्स्यराज से कवच मांगने के लिए परशुरामजी ने कौन सा रूप धारण किया?
उत्तर:- शृंगधारी संन्यासी का।
यह अपने सभी ग्रुपों में शेयर जरूर करें।
🙏🏻जय श्री परशुराम की🙏🏻

Comments

Popular posts from this blog

❤Love your Heart❤

Secret Mantra For Happiness

The Story of Four Trees