कविता

*जीवन से लम्बे हैं बंधू*
*जीवन से लम्बे हैं बंधू*
*यह जीवन के रस्ते*
*यह जीवन के रस्ते*
*इक पल थम के रोना होगा*
*इक पल चलना हस के*
*यह जीवन के रस्ते*
*यह जीवन के रस्ते*
*जीवन से लम्बे हैं बंधू*
*राहों से राही का रिश्ता*
*कितने जनम पुराना*
*एक को चलते जाना आगे*
*एक को पीछे आना*
*मोड़ पे मत रुक जाना बंधू*
*दोराहो में फँस के*
*यह जीवन के रस्ते*
*यह जीवन के रस्ते*
*जीवन से लम्बे हैं बंधू*
*दिन और रात के हाथो नापी*
*नापी एक उमरिया*
*साँस की डोरी छोटी पड़*
*गयी लम्बी आस डगरिया*
*भोर के मंजिलवाले उठकर*
*भोर से पहले चलते*
*यह जीवन के रस्ते*
*यह जीवन के रस्ते*
*जीवन से लम्बे हैं बंधू*

*गुलजार*
🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄

Comments

Popular posts from this blog

❤Love your Heart❤

Secret Mantra For Happiness

The Story of Four Trees