मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
*ज्वालामुखी पर विराजित गणपति, अखंड भारत* अखंड भारत के जावा क्षेत्र में स्थित ब्रोमो पर्वत सक्रिय ज्वालामुखी का केंद्र है. यहां स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी के मुहाने पर विराजित हैं भगवान श्री गणेश. 2300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भगवान गणपति की यह प्रतिमा इसी ज्वालामुखी से निकले लावा से निर्मित है. जिसकी स्थापना 700 वर्ष पूर्व की गई थी. जैवनीज़ भाषा में भगवान ब्रह्मा को ब्रोमो कहा जाता है, इसीलिए इस पर्वत का नाम भी ब्रोमो है, जहां भगवान गणेश की यह अद्वितीय प्रतिमा देखी जा सकती है. स्थानीय लोगों की आस्था के अनुसार भगवान गणेश ने उन्हें ज्वालामुखी के प्रकोप से बचाकर रखा है *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*