प्रिय तुम रामचरितमानस जरूर पढ़ना।।.....*.
* प्रिय तुम रामचरितमानस जरूर पढ़ना।।.....*. जीवन के अनुबंधों की, तिलांजलि संबंधों की, टूटे मन के तारो की, फिर से नई कड़ी गढ़ना, *प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।* बेटी का धर्म निभाने को, पत्नी का मर्म सिखाने को, भाई का प्रेम बताने को, हर चौपाई दोहा सुनना, *प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।* लक्ष्मण से सेवा त्याग सीखना, श्री भरत से राज विराग सीखना, प्रभु का सबसे अनुराग सीखना, फिर माता सीता को गुनना, *प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।* केवट की भक्ति भरी गगरी, फल मीठे बेर लिए शबरी, है धन्य अयोध्या की नगरी, अवसादों में जब घिरना, *प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।* न्याय नीति पर राम अड़े, संग सखा वीर हनुमान खड़े, पशु-पक्षी तक हैं युद्ध लड़े, धन्य हुआ उनका तरना, *प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।* जो राम नाम रघुराई है, जीवन की मूल दवाई है, हर महामंत्र चौपाई है, सियाराम नाम जपते रहना, *प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।* जगती में मूल तत्व क्या है? राम नाम का महत्व क्या है? संघर्ष में राम रामत्व क्या है? संकट में जब तुम फंसना, *प्रिय तुम रामचरितमानस पढ़ना।।* हर समाधान मिल जाता है, कोई प्रश्न ठहर नहीं पाता ...